
जगदलपुर। बस्तर हेरिटेज मैराथन में ओम हॉस्पिटल की भी भूमिका रही। जिला कलेक्टर के निर्देश पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों के स्वास्थ की देखरेख हेतु वे पोटानार प्वाइंट पर ओम हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारी की टीम पूरे कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रही। ओम अस्पताल की ओर से अनिल अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन लगातार ऐसे कार्यों में शासन को सहयोग करता है। प्रबंधन का मानना है कि चाहे स्पोर्ट्स हो या अन्य सामाजिक कार्य ओम प्रबंधन हमेशा सहयोग करने तत्पर रहेगा।
बस्तर मैराथन में डटी रही ओम हॉस्पीटल की टीम











Leave a Reply