जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त तथा सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के उपाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं सचिवों को महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रभार सौंपे हैं।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य संगठन की मजबूती और आम जनता की समस्याओं को पुरजौर तरीके से उठाना है। उन्होंने कहा कि संगठन में पदों का वितरण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि सेवा का एक माध्यम है। श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त प्रभारों के माध्यम से उपाध्यक्ष और महामंत्री साथी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे।











Leave a Reply