= जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी घोषित =
= सोशल मीडिया पकड़ मजबूत करेगी भाजपा =
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी की सहमति, बस्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन, जिला संगठन प्रभारी सतीश लाटिया एवं जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे के मार्गदर्शन तथा जिला सोशल मीडिया संयोजक दिनेश के.जी. के समन्वय से की गई है। नई टीम से संगठन को डिजीटल प्लेटफॉर्म पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जारी सूची के अनुसार ब्रिजेश शर्मा को जिला सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अन्य सदस्यों में नरेंद्र पाण्डेय (नानगुर), भूपेंद्र दीवान, रोहन घोष, मोरध्वज सेठिया, नरेंद्र पाण्डे (मुरकुची), पप्पू चालकी, बृजेश कपूर, पितेश्वर बघेल, विनायक बेहरा, अजय बैरागी और विनय मौर्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य की अपेक्षा जताई है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया संगठन का सशक्त माध्यम बन चुका है। नई टीम पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।
जिला सोशल मीडिया संयोजक दिनेश के.जी. ने कहा कि टीम को बूथ स्तर तक डिजीटल रूप से सक्रिय किया जाएगा। सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन की बात को तेजी से और प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।











Leave a Reply