सैय्यद अहमद ने 10वीं में हासिल किए 92.4% अंक, क्षेत्र का नाम रोशन

दल्ली राजहरा। नगर के होनहार छात्र सैय्यद अहमद पिता सैय्यद हफीज(बाबा) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर परिवार एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सैय्यद अहमद निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल के मेधावी छात्र हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सैय्यद अहमद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं कठिन परिश्रम को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *