= संगठन को जमीन स्तर पर और सशक्त बनाने हेतु को लेकर की गई चर्चा
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य द्वारा मिशन गांव चलो अभियान अंतर्गत संगठन सृजन कार्यक्रम नानगुर प्रभारी एवं पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन,सह प्रभारी विजय सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह बघेल की उपस्थिति में नानगुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बूथ, सेक्टर कमेटी के गठन हेतु ग्राम पंचायत कुलगांव एवं साड़गुड़ में बैठक की गई।
बैठक में मौजूद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनता को सचेत करने एवं ग्रामीण अंचल में कांग्रेस की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष चमन लाल, सेक्टर अध्यक्ष सुखराम, पूर्व सरपंच साड़गुड़ तरु, कांग्रेस सचिव सुंदर, ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुरेश, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सेठिया, सूरज बघेल, सोमारु, मंगल राम, सामनाथ, दुर्योधन, अमन बघेल, जगन्नाथ, प्रभु, शिव बघेल, जयराम, मंगल सिंह, सुखदेव, रामू, दायमती, सोनादेई, तुलाराम सेठिया, गुड्डू भारती, रामसिंह, दयाराम, तारा देहारी, खेमराज सेठिया, सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।*











Leave a Reply