= नींव’ बहुभाषी कार्यक्रम पर संभाग लेवल सेमिनार =
= प्राथमिक शिक्षा में लोकल भाषा के उपयोग से ही बच्चों का विकास असंभव: जेपी रथ

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को होटल अविनाश इंटरनेशनल जगदलपुर में “निपुण भारत मिशन : नींव बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम” पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस
कार्यक्रम में एससीईआरटी के एडिशनल डायरेक्ट जेपी रथ, एससीईआरटी के एमएलई प्रभारी सुशील राठौर, डीईओ बलिराम बघेल, डीएमसी अशोक पाण्डेय, डाइट प्राचार्य नितिन डड़सेना, एडीपीईओ जयंती कश्यप , एलएलएफ स्टेट मैनेजर सीमा सिरोही विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एससीईआरटी एडिशनल डायरेक्ट जेपी रथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राथमिक शिक्षा में बच्चों की मातृभाषा के उपयोग के बगैर उनका विकास कर पाना असंभव है। छोटे बच्चों में उनके घरेलू भाषा को लेकर अवधारणा स्पष्ट करते हुए मूल भाषा में जोड़कर शिक्षा प्रदान करने से बच्चों के सीखने की क्षमता में आश्चर्यजनक ढंग से बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान बस्तर में एचएलसी- नींव कार्यक्रम पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यशाला में जिला, ब्लॉक और संकुल स्तर के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने जमीनी स्तर पर आए बदलावों और सफलताओं पर अपने अनुभव साझा किए।बहुभाषी शिक्षण चर्चा का मुख्य केंद्र बच्चों की घरेलू भाषा का कक्षा में महत्व रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि जब बच्चा अपनी मातृभाषा में सीखता है, तो उसके पढ़ने और समझने की गति में आश्चर्यजनक ढंग से सुधार होता है। बस्तर डीईओ बीआर बघेल ने कार्यक्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बस्तर जैसे भाषाई विविधता वाले क्षेत्र में ‘नींव’ संवाद कार्यक्रम मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों द्वारा अपनाए गए कक्षा अवलोकन, टूल क्लास रूम अवलोकन और सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की सराहना की, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ द्वारा गणितिय शिक्षण, आंकलन और शिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर मंथन किया गया। इस दौरान स्थानीय पारंपरिक सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।कार्यक्रम में बस्तर संभाग भर के ब्लाक शिक्षा अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक और संकुल स्रोत समन्वयक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।











Leave a Reply