= बाईक राइडिंग चैलेंज का हुआ भव्य आयोजन =
= एसपी सिन्हा भी नजर आए बाईक पर बैठे हुए =

-अर्जुन झा-
जगदलपुर। नक्सल मुक्त बस्तर से एक बेहद प्यारी और शानदार तस्वीर सामने आई है। बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर की सड़कों पर जब सुपर बाइक्स ने फर्राटे भरना शुरू किया तो शहरवासी हैरत में पड़ गए और रोमांचित भी हो उठे। जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी बाईक राइडिंग चैलेंज में एक खूबसूरत बाईक पर बैठे नजर आए। उन्हें नए अवतार में देख लोग खुशी से झूम उठे। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और स्थानीय कुछ व्यापारियों द्वारा होटल एंबिशन के निकट बाइक राइडिंग चैलेंज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी बाईक राइडर की भूमिका में नजर आए। श्री सिन्हा सिंदूरी रंग की सुजुकी सुपर बाईक क्रमांक सीजी-17 एलए 9999 पर सवार थे, हालांकि उन्होंने बाईक चलाई नहीं, फिर भी उन्हें बाईक पर बैठे देख लोगों हुजूम उनके इर्द गिर्द उमड़ पड़ा था। तरह तरह की अत्याधुनिक बाइक पर बैठ कर राइडिंग चैलेंज में भाग लेने आए प्रतियोगियों ने सड़कों पर रंगीन छटा बिखेरी। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बाइकर्स की हौसला अफजाई करते हुए यात्राओं के दौरान हेलमेट लगाने और ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने की नसीहत भी दी। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में भाग लेने बस्तर के कोने कोने से बाइकर्स अपनी बाइक लेकर पहुंचे थे। महंगी महंगीi सुपर बाइक्स को देखकर बड़ी खुशी हुई कि अब हमारा बस्तर भी किसी बड़े जिले या शहर से पीछे नहीं है।











Leave a Reply