ब्रेस्ट कैंसर और ट्यूमर से पीड़ित फीमेल डॉग्स का कराया सफल ईलाज
जगदलपुर। स्ट्रे सेफ फाउंडेशन जगदलपुर द्वारा पिछले 7 दिनों में बेहद गंभीर हालत वाले दो फिमेल डॉग को रेस्क्यू कर उनका सफल इलाज कराया। इन डॉग्स को ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी थी और साथ ही बहुत बड़ा ट्यूमर शरीर के निचले हिस्से पर लटक रहा था।
पहले केस में बस्तर से एक फीमेल डॉग को बचाया गया, जिसका ट्यूमर फुटबॉल के आकार से भी बड़ा हो चुका था और उसकी हालत बहुत दर्दनाक थी। दूसरे केस में लालबाग सन सिटी जगदलपुर से दूसरी फिमेल डॉग को रेस्क्यू किया गया। उसे भी ब्रेस्ट कैंसर था। स्ट्रे सेफ फाउंडेशन की टीम ने तुरंत दोनों का ऑपरेशन करवाया और उनके शरीर से बड़ा ट्यूमर हटाकर उन्हें एक नया जीवन दिया। इस नेक काम के लिए फाउंडेशन के लोगों ने डॉ. गीतिका ध्रुव और डॉ. नंदकिशोर मांझी का दिल से आभार माना है, जिनके सहयोग से यह नेक काम संभव हो पाया। अब दोनों डॉग शेल्टर में सुरक्षित हैं और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि अगर आपको भी कोई घायल या बीमार पशु दिखे, तो हमें जरूर सूचना दें, ताकि हम समय रहते उसकी मदद कर सकें। एक छोटी सी मदद, किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है।











Leave a Reply