विधायक लखेश्वर बघेल बाली जगार महा उत्सव में हुए शामिल, ग्रामीणों से किया संवाद

बकावड़ /राजनगर, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल आज ग्राम राजनगर में आयोजित परंपरागत *बाली जगार महा उत्सव में शामिल हुए। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया सांस्कृतिक आयोजन में की शिरकत बाली जगार बस्तर अंचल का प्रमुख लोकपर्व है, जिसमें रातभर देवी-देवताओं की गाथा गाई जाती है और पारंपरिक नृत्य-संगीत का आयोजन होता है। विधायक लखेश्वर बघेल ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर देवी देवता की पूजा-अर्चना की और मंच से सभी ग्रामीणों को महा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

ग्रामीणों से सीधा संवाद
इस अवसर पर विधायक जी ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएँ सुनीं। सड़क, बिजली, पेयजल और वन अधिकार पट्टा से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। विधायक ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से कराया जाएगा।

संस्कृति के संरक्षण पर जोर
अपने संबोधन में श्री बघेल ने कहा कि बाली जगार जैसे आयोजन हमारी पहचान हैं। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच एवं बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *