जगदलपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने इंद्रावती नया पुल के नीचे घेराबंदी कर गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.525 किलो अवैध गांजा एवं यामाहा R15 मोटरसाइकिल (OD02AB0787) जब्त की है। जब्त गांजा की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी अनिल खोरा (38 वर्ष) और ललित बाग (32 वर्ष) ओडिशा के कोरापुट जिले के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने गांजा बिक्री के लिए परिवहन करना स्वीकार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग व नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।











Leave a Reply