वार्डों में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

= बूथों में फहराया गया भाजपा का ध्वज


जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। वीरवारकर वार्ड के बूथ क्रमांक 151 एवं 153 तथा सिविल लाइन के बूथ क्रमांक 156 एवं 157 में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भगत सिंह शक्ति केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर संभाग के आईटी सेल संभाग प्रमुख पंकज आचार्य उपस्थित रहे। साथ ही जिला सोशल मीडिया सह सहसंयोजक रोशन झा, शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक मणि विक्रम नायडू एवं जिला पिछड़ा वर्ग कोषाध्यक्ष विनायक बेहेरा, पूर्व पार्षद रीना घोष की छाया पार्षद नीलिमा दत्ता, वर्तमान पार्षद राणा घोष, बूथ अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं पूजा साहू सहित वार्ड के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *