जगदलपुर विधानसभा के माचकोट वार्षिक चैत्र मेला में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव

जगदलपुर.  विधानसभा क्षेत्र के माचकोट में प्रतिवर्ष चैत्र में वार्षिक मेला का आयोजन किया जाता है । शनिवार को आयोजित वार्षिक चैत्र जात्रा मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव ने मां जिंण्डारीनी भण्डारीणी माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। माचकोट में आयोजित वार्षिक चैत्र मेला में ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव का धुरवा नाचा के साथ पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया ।

वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि माचकोट मे मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मेला में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं । हमारे बस्तर में आयोजित मेला,मंडई,जात्रा का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति,परम्परा का समावेश होता है। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात कर उनके समास्याओं से अवगत हुयें ।वहीं मेला में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग,मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,सीमांचल दास, पिंटू ठाकुर,राजाराम ,रूपेश समरथ,तपन सरकार,राधे पन्द्रै,संरपंच, पुजारी , व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *