= मप्र शासन में आबकारी मंत्री रहे हैं झितरु बघेल

बकावंड। भारतीय जनता पार्टी बकावंड मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज “गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत ग्राम मुली में जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में आबकारी मंत्री रहे स्व. झितरू राम बघेल की प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय झितरू राम बघेल बस्तर के प्रमुख आदिवासी नेता थे। मध्यप्रदेश शासन में आबकारी मंत्री और बस्तर क्षेत्र से विधायक के रूप में उन्होंने लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा की। जगदलपुर और बकावंड इलाके में आज भी लोग उनके विकास कार्यों और जनसेवा को याद करते हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि “गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत ऐसे कार्यक्रमों से दो उद्देश्य पूरे होते हैं। पहला महापुरुषों का सम्मान कर नई पीढ़ी को अपने क्षेत्र के नेताओं के योगदान से अवगत कराना। दूसरा साफ-सफाई के माध्यम से गांवों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्राम मुली में घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उन्हें दी। इस अवसर पर बकावंड मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष पीताम्बर कश्यप, धनुर्जय कश्यप पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ बस्तर जिला महामंत्री रणवीर सिंह, महिला मोर्चा की गीता, जनपद सदस्य अनिल विसाई किसान मोर्चा सदस्य एवं ग्राम पंचायत मुली के ग्रामीण उपस्थित थे











Leave a Reply