मां दुर्गा एवं श्री राम के भजनों पर दर्शकों के साथ जनप्रतिनिधि भी झूमते नजर आए

जगदलपुर 27 मार्च। रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर बस्तर संभाग क्षत्रिय राजपूत धाकड़ समाज के तत्वाधान में। गुरुवार को विभिन्न सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया शाम को दलपत सागर चौक पर। माता का जगराता कार्यक्रम बिलासपुर के कुमारी जू भजन समिति के द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का आयोजन सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव के द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण देव के साथ अतिथि के रूप में बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,नगरनिगम के सभापति खेमसिंह देवांगन,एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे।भजन मंडली के द्वारा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।गायक गौरव जोशी के द्वारा माता एवं श्रीराम व हनुमान के भजनों की आकर्षक प्रस्तुति के साथ हनुमान,औघड़,मां काली की आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति से सारे दर्शक भावविभोर होकर देर रात तक झूमते नाचते भजनों का आनंद लिया।श्रद्धालुओं के साथ जन प्रतिनिधि भी भजनों पर झूमते नजर आए।











Leave a Reply