मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता से देश में महंगाई बेकाबू: लालू राठौर

= बीजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बोला हमला

जगदलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा है कि मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई बढ़ गई है। मोदी सरकार ने एक बार फिर कॉमर्शियल गैस के दाम में 195 रू. की बढ़ोत्तरी कर दी। तीन महीने के भीतर कॉमर्शियल गैस के दाम में 525 रू. की बढ़ोत्तरी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार की मोदी सरकार देश में केवल महगाई बढ़ाने के लिए ही बनी है।
लालू राठौर ने एक बयान जारी कर कहा है कि पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रू की बढ़ोत्तरी कर दी थी। मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर खूब वाहवाही लूटने की कोशिश की। भाजपा नेता इसे सरकार की बड़ी राहत प्रचारित कर रहे थे, लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रू. से अधिक की बढ़ोत्तरी अलग-अलग राज्यों में हुई है। नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोत्तरी 4 रू. की है। और एवीएशन के पेट्रोल मे भी बढ़ोतरी कर दी गई जिससे हवाई यात्रा भी महंगी हो गई। श्री राठौर ने आगे कहा कि खाद्य तेल, मावा, राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। दूध के दाम भी बढ़ गए। आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बिगाड़ दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगाता था, उसे 1000 रुपए तक पहुंचा दिया, कर्मिशयल गैस सिलेंडर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है। भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हो रहा है, सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए है। देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं। आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।
लालू राठौर ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस को सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है, आम जनता की कमाई लगातार घट रही है, और देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है यही कारण है कि देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है, और बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। लालू राठौर ने यह भी कहा कि महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है, रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल, कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है। सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक, आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है। पेट्रोल, डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *