= की जाएगी प्रॉपर्टी सीलिंग की कार्रवाई भी
जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर की वसूली को लेकर सख्ती बरतने ने की तैयारी में है। निगम प्रशासन हर वार्ड के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर रहा है। अगर संबंधित बकायादारों ने अपना बकाया टैक्स जमा नहीं किया तो नगर निगम प्रशासन बड़े बकायदारों के नाम और उनका विवरण सार्वजनिक करने जा रहा है। लंबे समय से संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ की नियमानुसार कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन 31 मार्च को टैक्स वसूली तेज कर दी गई है। संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। संपत्ति कर नहीं पटाने वाले बड़े बकायादारों के नाम पेपर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किए जाएंगे। राजनंदगांव, बिलासपुर, गौरेला सहित कई शहरों में नाम सार्वजनिक किए जा चुके हैं। टैक्स नहीं भरने वाले बड़े डिफॉल्टर्स की सूची शहर के मुख्य स्थानों पर लगाई जाएगी। बकाया राशि न देने पर उनकी संपत्तियां सीज की जाएंगी। इसी तरह जलकर नहीं पटाने वाले के नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने जगदलपुर शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे 31 मार्च की समय सीमा से पहले अपना टैक्स जमा कर दें अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायदारों के नाम भी सार्वजनिक किए जा सकते हैं। उन्होंने बकायादारों से अपील की है कि कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल अपना पूरा बकाया कर निगम को अदा करें। शनिवार और रविवार को भी समान कार्यालयीन दोनों की तरह खुले रहेंगे।बड़े बकायदारों के बकाया राशि न देने पर कुर्की की भी कार्रवाई की जा सकती है। 31 मार्च के पहले अपना कर जमा कर दें। तय समय सीमा तक भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार 10 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ टैक्स की वसूली की जाएगी।











Leave a Reply