= भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन =
= सच हो गई अटल जी की कविता की पंक्तियां =
= भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त बनाने, राष्ट्रसेवा में सक्रिय और जनसेवा में तत्पर रहने किया आह्वान =

जगदलपुर। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हमारी पार्टी के मुंबई अधिवेशन में भाजपा के प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज वह नारा साकार रूप मे हम सबके समक्ष है। श्री देव ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का सफर लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, पं.दीनदयाल उपध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राजमाता विजया राजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का प्रबुद्ध नेतृत्व देश में भारतीय जनता पार्टी के रूप मे सकारात्मक राजनैतिक वातावरण के निर्माण मे सफल रहा। एक भारत श्रेष्ठ भारत, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और मां भारती को परम वैभव के लक्ष्य पर पहुंचाने के विचार से प्रेरित हमारा संगठन आज उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अविरल परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है l
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील व प्रगतिशील रही है। देश के 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना, भारत का विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं मे शामिल होना, सशक्त मजबूत सेना और भारत का समृद्ध होना इस बात का परिचायक है कि पार्टी के लिए नेशन फर्स्ट, पार्टी सेकंड और सेल्फ लास्ट है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने समस्त कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त बनाने, राष्ट्र विकास में निरंतर आगे बढ़ने व जनसेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कमलचंद्र भंजदेव, रामाश्रय सिंह, आर्येंद्र आर्य, खेमसिंह देवांगन, परिस राम बेसरा, धर्मपाल महावर, श्रीधर ओझा, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, माहेश्वरी ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, ममता राणा, सुरेंद्र सिंह गिल, राजेंद्र बाजपेयी, रंजीत पाण्डेय, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष बाजपेयी, दिगंबर राव, संजय चंद्राकर, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, आशा साहू, कृष्ण कुमार शुक्ला, राकेश तिवारी, बृजेश भदौरिया, विक्रम सिंह यादव, सुरेश मिश्रा, ब्रिजेश शर्मा, अभिलाष यादव, सूर्यभूषण सिंह, राजा यादव, मनोहर तिवारी, सुब्रतो विश्वास, नारायण बिसाई, संतोष त्रिपाठी, बिजली बैद्य, पूनम सिन्हा, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, रौशन सिसोदिया, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, कलावती कसेर, खगेंद्र ठाकुर, हरीश पारेख, गायत्री बघेल, बसंती समरथ, उमा मिश्रा, गिरिजा गुप्ता, उर्मिला यादव, राजेश श्रीवास्तव, नरेंद्र पाणिग्रही, फिरोज बस्तरिया, विनय राजू, अभिषेक तिवारी, आशुतोष आचार्य, अविनाश गौतम, बृजेश कपूर, रौशन झा, अजीज खान, विनय सोना आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।











Leave a Reply