= गोलापल्ली वन परिक्षेत्र अधिकारी एच प्रसाद राव की ने की बड़ी कार्रवाई
सुकमा। जिले के वन मंडलाधिकारी अक्षय भोंसले के निर्देश पर सागौन तस्करों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन गोले लदे हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। वन परिक्षेत्र गोलापल्ली में अवैध सागौन के गोले जप्त किए गए हैं।
वन विभाग के फायर वॉचर कर्मचारी गोलापल्ली एवं टीम द्वारा लकड़ी माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गोलापल्ली रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी एच प्रसाद राव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने 2 आरोपियों से 11 नग सागौन लकड़ी के गोलों के साथ एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। रात्रि गश्त के दौरान वनपरिक्षेत्र अधिकारी, फायर वॉचर एवं वन रक्षकों ने 2 आरोपियों से मौके पर 2.101 घनमीटर 11 नग गोलों सहित एक ट्रैक्टर जप्त किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।











Leave a Reply