=आरोपियों से 870 नग नशीली गोलियां बरामद
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे तथा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध मादक पदार्थ नशीली टेबलेट व कैप्सूल बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सन सिटी अटल आवाश के रोड किनारे मोटर सायकल में नशीली टेबलेट, कैप्सूल बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं। पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा सन सिटी अटल आवाह रोड के पास पहुंचकर घेराबंदी कर, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपना नाम आशीष जार्ज पिता राजू जार्ज उम्र 23 साल कुम्हारपारा मां भवानी चौक जगदलपुर और डीगेश्वर देवदास उर्फ शूटर पिता हेमलाल देवदास उम्र 22 साल पता कुम्हार पारा अब्दुल कलाम वार्ड 40 शंकर मंदिर गली थाना बोधघाट जगदलपुर बताया। उनके कब्जे से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की नशीली टेबलेट 870 नग बरामद की गईं। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के संबंध में उन्होंने कोई वैधानिक उत्तर नहीं दिया तथा नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए रखना स्वीकार किया। प्रतिबंधित अल्प्राजोलम नशीली दवाओं को धारा 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय जगदलपुर भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, एसआई अरुण मरकाम,एएसआई परिमल दास, प्रधान आरक्षक आनंद बघेल, आरक्षक बंशीलाल मौर्य, रंगलाल खरे, बलराम कश्यप, उत्तम ध्रुव ने अहम भूमिका निभाई।











Leave a Reply