जगदलपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर ज़बीता मंडावी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम दशकों से लंबित मांग को पूरा करता है और अब संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना उनके सम्मान और अधिकारों की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा।
ज़बीता मंडावी ने कहा कि यह कानून केवल आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आधी आबादी को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का सशक्त माध्यम है। इससे शासन और प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, साथ ही उनका आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी मजबूत होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस अधिनियम के माध्यम से देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी। नारी शक्ति अब नीति, निष्ठा, निर्णय क्षमता और नेतृत्व का प्रतीक बनकर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।











Leave a Reply