शिक्षकों की वरिष्ठता सूची विसंगतियां, छग टीए ने सौंपा ज्ञापन

= सीनियर को बना दिया जूनियर और जूनियर को सीनियर =
= डीईओ और जेडी कार्यालय से जारी सूचियों में भारी अंतर की शिकायत =

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन नेजिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा जारी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचियों में भारी अंतर और गंभीर विसंगतियां होने की शिकायत की है।
एसोसिएशन के बस्तर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने संयुक्त संचालक शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में विसंगति की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। बताया गया है कि जिला स्तरीय सहायक शिक्षक एलबी (ई एंड टी) की जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला बस्तर से 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित हुई है।

कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर से भी 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में संभाग स्तरीय सहायक शिक्षक एलबी (ई/टी) की अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशित हुई है। दोनों ही वरिष्ठता सूची में भारी विसंगति व्याप्त है। सूची के अनुसार जिला स्तरीय वरिष्ठता सूची में वरिष्ठ क्रम के सहायक शिक्षक संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूची के कनिष्ठ क्रम में आ गए हैं तथा जिला स्तरीय वरिष्ठता सूची में कनिष्ठ क्रम के सहायक शिक्षक को वरिष्ठ क्रम में दर्ज किया गया है, जिस पर सहायक शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक संघों से आपत्ति दर्ज करने की गई मांग है।

एसोसिएशन ने मांग की है कि सेवा पुस्तिका का अवलोकन कर नियमानुसार वरिष्ठ क्रम में आने वाले शिक्षकों को वरिष्ठता सूची में वरिष्ठ क्रम में तथा कनिष्ठ क्रम के आने वाले सहायक शिक्षकों को कनिष्ठ क्रम में दर्शाते हुए त्रुटि सुधार कर वरिष्ठता सूची जारी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *