भिरलिंगा में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

= गांव में हुआ महाभंडारा का भी आयोजन, हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

जगदलपुर। ग्राम भिरलिंगा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बजरंग दल द्वारा पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन वृहद रूप में किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज और युवाओं में शौर्य, साहस और भक्ति की भावना को जगाकर समाज को संगठित करना है। भगवान हनुमान बजरंग दल के इष्ट देव और मार्गदर्शक हैं।
भिरलिंगा स्थित हनुमान मंदिर में मातृशक्तियों ने 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके बाद महाभंडारा और बूंदी प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम पंचायत भिरलिंगा में भी कई वर्षों से आयोजित होते आ रहे हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में गांव के समस्त देवी-देवताओं को आमंत्रित कर गांव की सुख-समृद्धि के लिए कामना की गई। इस अवसर पर भव्य मेला भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बजरंग दल के पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया, आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य दशरथ सूर्यवंशी, मध्य बस्तर विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, सह संयोजक योगेश रैली, प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, किसान संघ के अध्यक्ष नीलकुमार बघेल, मीडिया प्रभारी मोहन चौरसिया, नगर मंत्री शिवा नाग, सह संयोजक आकाश नाग, एकल विद्यालय प्रमुख पाकलू राम, बलराम विश्वकर्मा, लखमू राम, बाबूलाल, राजू सिरहा, नरसिंह ठाकुर, हीरा कश्यप, नीरज, लता, नारायण सिंह ठाकुर, जैमन, मणिशंकर और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *