मसीही समुदाय ने याद किया प्रभु यीशु का बलिदान

= क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में हुई विशेष आराधना

दल्ली राजहरा। क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च दल्ली राजहरा में गुड फ्राइडे प्रभु यीशु के बलिदान दिवस पर विशेष आराधना हुई। पास्टर अध्यक्ष राजेंद्र साहू और रेवह बी कुमार के कलीसियाई प्रार्थना और मसीही गीत से शुभ शुक्रवार बलिदान दिवस की आराधना प्रारंभ हुई।
मुख्य वक्ता रेवह सिकंदर मसीह ने संदेश देते हुए कहा कि आज शुभ शुक्रवार के दिन हमारे पापों के कारण प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था।प्रभु यीशु मसीह ने सूली पर से जो सात वाणी कही थी, उन सातों वाणी को विस्तार से कलीसिया को बताया। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह को हमारे पापों के कारण क्रूस पर चढ़ाया गया था। उनके इस बलिदान के कारण हमें पापों से छुटकारा मिला और हमें चंगाई प्राप्त हुई।हमारे अपराधों के कारण उन्हे प्रताड़ना दी गई, उनके कोड़े खाने से हम चंगे हुए। पास्टर राजेंद्र साहू ने संदेश देते हुए बताया कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक पवित्र और शोकपूर्ण दिन है, आज के दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। उनके द्वारा सूली पर दिए गए बलिदान की याद में शुभ शुक्रवार मनाया जाता और इस दिन प्रभु यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों के प्रायश्चित और शांति का संदेश देने के लिए सूली पर अपना प्राण दिया। परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो और अनंत जीवन पाए।कलीसिया के महिला पुरुष जवान व बच्चों द्वारा विशेष गीत की प्रस्तुति दी गई।आराधना के पश्चात् चर्च के युवाओं द्वारा उपवास रखने वाले मसीही भाई बहनों के लिए फल और शरबत की व्यवस्था रखी गई थी। गुड फ्राइडे की आराधना में वरिष्ठ पास्टर बी. कुमार, उपाध्यक्ष अतुल कालेस, सचिव सीएच आजाद, सहसचिव एडवर्ड स्टीफन, कोषाध्यक्ष भूषण कदम, उप कोषाध्यक्ष सारोन राम, पंचायत मेंबर जैन राजेश, नितिन राम, पूर्व पंचायत सदस्य अनीस दास, विवेक मसीह, संतोष देवांगन, चिन्ना डेनियल, सदस्य न्यूटन राम, शीतल लाल, राकेश जॉन, सपन बेंजामिन, रुडोल्फ स्टीफन, जी आशीर्वादम, चंद्रशेखर राव, सिमोन सेनगुप्ता, डेविड सेनगुप्ता, जोजी जॉन, जकर्याह बेंजामिन, विवेक दिलावर, सुभाष नेगी, दिलीप नेगी, दीनू हरपाल, मनोज निषाद, हरीश निषाद, ललित नेगी, अनिल डेविड, नवीन बेंजामिन, सीएच डेविड राज, शिशिर एलबर्ट, महिला सभा से अनिता साहू, विनीता दास, स्मृति कालेस, नीलिमा राम, निशा राम, कुसुम दास, डॉ. अनुग्रहिता जॉन, जया कदम, नम्रता लाल, प्रतिभा अल्बर्ट, भारती स्टीफन, मेरी आज़ाद, मार्था डेनियल, शोभा बेंजामिन, ऊषा, गूंजा डेविड, जया श्रीवास्तव, सुजाना दास, वी विश्वास, दीपिका लाल, रोज़ा, सेलमा ऐल्मा विलसन, सुनीता नवनीत बैनेट, सगनी निषाद, शांति बाई, पूजा, हेमलता, चंद्रिका, उषा, रेखा, लता, वंदना दास, अनुस दास, आयुष दास, साहित्य जॉन, सीएच शुभम, के. आशीष, अशोक दास, सौरभ देवांगन, कशिश कदम, तनिष्क लाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, डॉ. निधि राम, डॉ पैट्रिसिया राम, सिने राम, अंकिता नेगी, साक्षी नेगी, प्रार्थना डेनियल, सीएच स्तुति, पलक बेंजामिन, उषा, स्वर्णिम पाइक, रिबिका, मिली स्टीफन, शेरीन एस्टिफन, सिनी कालेस, एनोश इब्राहिम, चिंकू, जॉयस, एनोश जॉन, अंशिका राम, आकाश जॉन, मिनी स्टीफन, श्रेया कालेस, सिमोन बेजामिन, सैमुअल राजेश, इमानुएल साहू, दिवांग गुटूम, साइनी, सिनि, चारु , जेनिफर, हर्षू, अभि, सिमोन निन्नी, जोयल, सोम, मानव, तृप्ति, लितिका, भाविता , विवान पहल, आमोन, कियारा, फ़ियोना, खुशी, समर्थ, प्रकाशी, आशु, सुरभि, प्राची सहित बड़ी संख्या में कलीसिया के सदस्यगण चर्च में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *